देश की खबरें | मध्य दिल्ली में एक व्यक्ति की हत्या, छह लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के आईपी एस्टेट इलाके में लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल मध्य दिल्ली के आईपी एस्टेट इलाके में लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, मामले के संबंध में छह हमलावरों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नंद किशोर (32) के रूप में हुई है, जो आईपी एस्टेट में अन्ना नगर के झुग्गी-झोपड़ी इलाके में अपने भाई के साथ रहता था।
पुलिस के मुताबिक, नंद किशोर जामा मस्जिद के निकट सड़क किनारे कपड़े बेचता था।
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात को उस समय हुई, जब नंद किशोर अपने घर के बाहर खड़ा था कि तभी लोगों के एक समूह ने उस पर लाठियों और चाकुओं से कथित रूप से हमला कर दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नंद किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2024 12:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

