एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, करीब 20 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वाशिंगटन डीसी में एक आउटडोर पार्टी में विवाद के बाद हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य लोग घोयल हो गए।

विदेश की खबरें | अमेरिका में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, करीब 20 लोग घायल

वाशिंगटन, 10 अगस्त वाशिंगटन डीसी में एक आउटडोर पार्टी में विवाद के बाद हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य लोग घोयल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना में एक अधिकारी भी घायल हो गई, जिसकी हालत नाजुक है। वह उस समय ड्यूटी पर नहीं थी।

यह भी पढ़े | Firing In Washington: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 9 घायल.

मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के प्रमुख पीटर न्यूशॉम ने बताया कि देर रात हुई गोलीबारी में क्रिस्टोफर ब्राउन (17) की जान चली गई।

न्यूशॉम ने कहा ‘‘ वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।’’

यह भी पढ़े | America Coronavirus Update: कोरोना को लेकर अमेरिका का नया रिकॉर्ड, संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 50 लाख पहुंची.

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों के शामिल होने की आशंका है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक अधिकारी भी घटना में घायल हो गई। वह एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती है और ‘‘उसकी हालत नाजुक है’’। वह घटना के समय ड्यूटी पर नहीं थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ गोलीबारी में घायल हुए बाकी सब लोग खतरे से बाहर हैं।’’

मेयर मुरियल ब्राउजर ने घटनास्थल के पास पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह बहुत खतरनाक है।’’

कोरोना वायरस के चलते जहां 50 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंद्ध है, वहां लोग सार्वजनिक तौर पर शराब और गांजा पी रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2020 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).