Jammu and Kashmir: पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में एक आम आदमी की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने दी.
श्रीनगर, 15 मई : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में एक आम आदमी की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने लिटर पुलवामा को शोपियां में तुर्कवांगम से जोड़ने वाले पुल के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के संयुक्त गश्ती दल पर गोलीबारी की.
पुलिस के अनुसार गोलीबारी के दौरान, तुर्कवांगम का एक निवासी घायल हो गया जिसकी पहचान शोएब अह गनी के रूप में की गई. यह भी पढ़ें : नेपाल की यात्रा का उद्देश्य ‘‘समय की कसौटी पर खरे’’ उतरे संबंधों को और गहरा करना है : मोदी
पुलिस ने बताया कि गनी को पुलवामा के जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने कहा कि आतंकवादी, ‘‘संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद’’ पास के बाग में भाग गए. पुलिस ने कहा कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आतंकवादियों की तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

