देश की खबरें | असम के डिब्रूगढ़ में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के डिब्रूगढ़ जिले में मंगलवार को एक विस्फोट में 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डिब्रूगढ़ (असम), आठ नवंबर असम के डिब्रूगढ़ जिले में मंगलवार को एक विस्फोट में 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डिब्रूगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बितुल चेतिया ने कहा कि ऋतुराज मेच के रूप में पहचाने गए व्यक्ति की मौत दुलियाजान थाना क्षेत्र के कमलाबाड़ी के दा-हुकुटा गांव में संदिग्ध सिलेंडर विस्फोट में हुई।
अधिकारी ने कहा, "जब विस्फोट हुआ तब वह अपने गोदाम में काम कर रहा था। विस्फोट के कारण उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हमने घटनास्थल की जांच करने और सबूत के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया है।"
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि सिलेंडर के हिस्से घटनास्थल से 50 मीटर दूर एक घर की छत पर मिले।
सूत्रों में से एक ने कहा, "पीड़ित ऑयल इंडिया के अन्वेषण सर्वेक्षण में लगी निजी कंपनियों के लिए काम करता था, अन्वेषण सर्वेक्षण में जिलेटिन छड़ी जैसे विस्फोटकों का उपयोग किया जाता है। हमें संदेह है कि कुछ विस्फोटक उसने अपने घर पर रखा था जिसमें आज विस्फोट हो गया।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)