एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका में केंट मूर कैबिनेट की फैक्टरी में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रयान शहर की पुलिस के प्रमुख एरिक बुस्के ने पत्रकारों को बृहस्पतिवार को बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध बंदूकधारी कंपनी केंट मूर कैबिनेट का कर्मचारी था।

विदेश की खबरें | अमेरिका में केंट मूर कैबिनेट की फैक्टरी में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

ब्रयान शहर की पुलिस के प्रमुख एरिक बुस्के ने पत्रकारों को बृहस्पतिवार को बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध बंदूकधारी कंपनी केंट मूर कैबिनेट का कर्मचारी था।

बुस्के ने बताया कि गोलीबारी करने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के घटनास्थल पहुंचने तक हमलावर वहां से फरार हो गया था।

ग्रिम्स काउंटी के शेरिफ डॉन सॉवेल ने बताया कि संदिग्ध हमलावर को ‘कैबिनेट प्लांट’ से करीब 48 किलोमीटर दूर एक छोटे शहर लोला से गिरफ्तार किया गया है।

टेक्सास के जन सुरक्षा विभाग ने ट्वीट किया कि संदिग्ध को पकड़ते समय गंभीर रूप से घायल हुए कर्मी की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

ब्रायन पुलिस लेफ्टिनेंट जैसन जेम्स ने बताया कि केंट मूर कैबिनेट के कर्मचारियों से पूछताछ की गई और उन्होंने संदिग्ध को पहचान लिया है।

पुलिस ने लोगों से फिलहाल घटनास्थल से दूर रहने को कहा है।

केंट मूर कैबिनेट का मुख्यालय ब्रायन में है, जहां करीब 600 लोग काम करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).