ताजा खबरें | मुंबई में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, 18 अन्य घायल, चार लोगों पर मामला दर्ज

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला एक आवासीय इमारत ढहने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों को मलबे से निकाला गया है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ जून मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला एक आवासीय इमारत ढहने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों को मलबे से निकाला गया है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में स्थित यह इमारत बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गई।

बांद्रा पुलिस ने चार लोगों के विरूद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दो दिन पहले इस इमारत से सटे एक ढांचा को गिरा दिया था जिससे यह इमारत भी ढह गयी।

अधिकारी के अनुसार इमारत ढह जाने की घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड कर्मी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को इमारत के मलबे से निकाया गया और इसके बाद तलाश एवं बचाव अभियान बंद कर दिया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कुल 19 लोगों को सरकारी भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शाहनवाज आलम (55) के तौर पर हुई है।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल केवल एक व्यक्ति का भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 17 अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि घायलों में से अधिकतर लोग बिहार के रहने वाले थे, जो एक साथ इस इमारत में रह रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\