देश की खबरें | उत्तरी सिक्किम में वाहन के तीस्ता नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल, आठ लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर सिक्किम के मंगन जिले में पर्यटकों को ले जा रहे एक वाहन के तीस्ता नदी में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हो गए और आठ अन्य लापता हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गंगटोक, 30 मई उत्तर सिक्किम के मंगन जिले में पर्यटकों को ले जा रहे एक वाहन के तीस्ता नदी में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हो गए और आठ अन्य लापता हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार रात उस समय हुआ जब वाहन लाचेन से लाचुंग की ओर जा रहा था। एक खतरनाक मोड़ पर वाहन लगभग 1,000 फुट गहरी तीस्ता नदी में गिर गया। यह क्षेत्र पहले से ही दुर्घटना संभावित माना जाता है।
मंगन के पुलिस अधीक्षक सोनम भूटिया ने बताया कि आठ पर्यटक अभी भी लापता हैं। वाहन में 11 पर्यटक सवार थे।
पुलिस ने बताया कि घायलों को गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पर्यटक किस राज्य या क्षेत्र से थे।
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सिक्किम पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर देर रात कठिन परिस्थितियों में बचाव कार्य शुरू किया।
बचावकर्मी वाहन के मलबे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे है। गोताखोरों और ऊंचाई वाले इलाकों में बचाव कार्य करने वाली विशेष टीमों को भी मौके पर भेजा गया है।
मृतक, घायलों और हादसे के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
प्रशासन ने घटना स्थल को घेर लिया है और पर्यटकों से अपील की है कि वे अगली सूचना तक इस मार्ग पर अनावश्यक आने-जाने से बचें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

