देश की खबरें | गढ़चिरौली में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गढ़चिरौली, पांच मई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह घटना मंगलवार की दोपहर को तब घटी, जब देसाईगंज निवासी अजीत नाकाडे (21) दोपहिया वाहन से अपनी महिला मित्र के साथ उसेगांव जंगल में गया था।
अधिकारी ने कहा कि दोनों जब जंगल में पहुंचे तब एक बाघ ने अचानक नाकाडे पर हमला कर दिया और उसे खींच ले गया।
उन्होंने कहा कि नाकाडे की दोस्त किसी तरह वहां से भागी और उसने अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने तलाश शुरू की तो नाकाडे का शव मिला, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

