विदेश की खबरें | अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल; संदिग्ध की तलाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यू अल्बानी पुलिस प्रमुख ग्रेग जोन्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार रात को हुई गोलीबारी की इस घटना के पीछे विवाद या टकराव की किसी तरह की बात सामने नहीं आ रही।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यू अल्बानी पुलिस प्रमुख ग्रेग जोन्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार रात को हुई गोलीबारी की इस घटना के पीछे विवाद या टकराव की किसी तरह की बात सामने नहीं आ रही।

जोन्स ने कहा कि घटना का संदिग्ध रात 10.30 बजे के आसपास गोलीबारी से कुछ समय पहले से वहां था। पुलिस उससे जुड़े ठिकानों पर जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि हताहत हुए सब लोग भी इसी गोदाम में कार्य कर रहे थे। जोन्स ने कहा कि पांच घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

जोन्स ने बुधवार सुबह कहा कि जांचकर्ताओं का गोलीबारी करने का कोई मकसद नहीं था।

बुधवार सुबह कंपनी की प्रतिक्रिया के लिए उसे संदेश भेजा गया।

जोन्स ने पहले गोलीबारी को, निशाना साधकर किया गया हमला बताया था। उन्होंने बुधवार सुबह यह बात दोहराई कि पुलिस को नहीं लगता कि संदिग्ध आम जनता के लिए खतरा है। मौके पर एक हथियार बरामद हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now