एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दक्षिणी दिल्ली में गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दक्षिणी दिल्ली में गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

नयी दिल्ली, 11 मार्च दिल्ली में सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान राशिद खान के रूप में हुई है। सोमवार को वह सड़क पर पड़ा हुआ मिला था और उसके सिर पर चोट लगी थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ टिगरी पुलिस थाने में सोमवार को सूचना मिली कि एमबी रोड स्थित हमदर्द अस्पताल की लाल बत्ती के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचने पर संगम विहार का रहने वाला खान सड़क पर पड़ा हुआ मिला और उसके सिर पर चोट लगी थी।’’

उन्होंने बताया कि खान की मोटरसाइकिल और हेलमेट भी घटनास्थल पर मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि खान को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 186(1) के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि खान के सिर पर गहरी चोट लगी थी। उसके माथे के बाईं ओर लगभग चार इंच लंबा और 1.5 इंच गहरा चोट का निशान था।

उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि वह पानी से भरे गड्ढे में सिर के बल गिरने के बाद बेहोश हुआ होगा और फिर डूब गया।

सूत्रों ने कहा, ‘‘मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2025 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).