एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | फरीदाबाद में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-14 इलाके में शुक्रवार को कथित तौर पर तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी की चपेट में आने से 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | फरीदाबाद में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

फरीदाबाद, 24 नवंबर हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-14 इलाके में शुक्रवार को कथित तौर पर तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी की चपेट में आने से 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान फरीदाबाद की भीम बस्ती के पंकज के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह सड़क पर बने डिवाइडर को तोड़ते हुए ‘लेबर चौक’ गोलचक्कर के अंदर घुस गई। यह दुर्घटना शाम करीब छह बजे हुई। टोयोटा फॉर्च्यूनर कार एक महिला चला रही थी और उसे भी चोटें आई हैं।

पुलिस को पंकज को निकालने के लिए गोल चक्कर के ढांचे को तोड़ना पड़ा लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला जा सका उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि पंकज के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखा गया है।

उप-निरीक्षक राज सिंह ने कहा, ‘‘ इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर है और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार चला रही महिला को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).