एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में तीन मंजिला इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में शुक्रवार तड़के तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत ढहने से एक 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में तीन मंजिला इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में शुक्रवार तड़के तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत ढहने से एक 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इमारत में स्थित एक दुकान का कर्मचारी मनोज शर्मा मलबे में दब गया, उसे बाहर निकालकर हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि शर्मा लगभग तीन दशक से दुकान पर काम करता था। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के सामने खड़ा एक ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, देर रात 1:56 बजे लोहिया चौक पर मिठाई पुल के पास इमारत गिरने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया "तीन दुकानों और गोदामों वाली तीन मंजिला इमारत का ढांचा ढह गया।”

दुकानें भूतल पर थीं और ऊपरी मंजिलों पर स्टोर रूम थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंथिया ने बताया, "ये दुकानें आजाद मार्केट के पास हैं और इनमें मुख्य रूप से बैग और तिरपाल बेची जाती हैं।"

शर्मा गुलशन महाजन की दुकान संख्या 7ए पर काम करता था। डीसीपी ने बताया, "वह लगभग 30 साल से वहां काम कर रहा था।"

उन्होंने कहा कि किसी और की मौत की कोई खबर नहीं है।

बंथिया ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).