एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सुलतानपुर में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर जिले में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सुलतानपुर में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल

सुलतानपुर (उप्र), 17 मई सुलतानपुर जिले में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार शाम कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पदारथपुर मोड़ पर हुई जब प्रदीप उपाध्याय (57) पांडेबाबा बाजार से अपने घर पदारथपुर जा रहे थे।

थाना प्रभारी श्याम सुन्दर ने बताया कि मोड़ पर मुड़ते समय उपाध्याय की मोटरसाइकिल कादीपुर से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि उपाध्याय समेत दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार बागसराय रायबिगो के निवासी बाबुल पाल (18), विशाल माली (20) और सनोज (18) घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सभी को पहले कादीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया।

चिकित्सकों के अनुसार इलाज के दौरान प्रदीप उपाध्याय की मौत हो गई। बाबुल, विशाल और सनोज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).