एजेंसी न्यूज

Germany Hotel Collapse: जर्मनी में होटल का एक हिस्सा ढहने से 1 व्यक्ति की मौत, आठ के मलबे में दबे होने की आशंका

मोसेल नदी के किनारे बसे क्रोएव शहर में स्थित इस होटल में उस समय 14 लोग मौजूद थे, जब इसकी इमारत की एक मंजिल मंगलवार रात करीब 11 बजे ढह गई. पुलिस ने बताया कि पांच लोग इमारत से सुरक्षित निकल गए, लेकिन बाकी के नौ मलबे में फंस गए.

Germany Hotel Collapse: जर्मनी में होटल का एक हिस्सा ढहने से 1 व्यक्ति की मौत, आठ के मलबे में दबे होने की आशंका
Credit -Pixabay

मोसेल नदी के किनारे बसे क्रोएव शहर में स्थित इस होटल में उस समय 14 लोग मौजूद थे, जब इसकी इमारत की एक मंजिल मंगलवार रात करीब 11 बजे ढह गई. पुलिस ने बताया कि पांच लोग इमारत से सुरक्षित निकल गए, लेकिन बाकी के नौ मलबे में फंस गए.

आपात सेवाओं ने बुधवार सुबह बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है, लेकिन वे शव बरामद नहीं कर पाए हैं. पुलिस ने एक बयान में बताया कि वह करीब आठ लोगों के संपर्क में है, जो इमारत में फंसे बताए जा रहे हैं. इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं. यह भी पढ़ें : Bangladesh Protest: बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ रोकने के लिए मणिपुर-मेघालय के बॉर्डर इलाकों में लगा कर्फ्यू, 24 घंटे कड़ी निगरानी रख रहे सेना के जवान

प्राधिकारियों ने इमारत के आसपास के इलाके से 31 लोगों को बाहर निकाला. अभी यह पता नहीं चला है कि इमारत कैसे गिरी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).