देश की खबरें | पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में जगतसिंहपुर जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पारादीप (ओडिशा), 14 अक्टूबर ओडिशा पुलिस ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में जगतसिंहपुर जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि भुवनेश्वर से लगभग 64 किलोमीटर दूर कोरानिया गांव में रहने वाले जय प्रकाश मोहंती (30) ने फेसबुक पर पैगंबर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और एक धर्म के प्रति अपशब्द कहे।

उन्होंने कहा कि जगतसिंहपुर जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को उस व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दी और जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने कहा, “मोहंती के फेसबुक अकाउंट पर न केवल पैगंबर मोहम्मद बल्कि अन्य धर्मों के देवी-देवताओं की निंदा करने वाले विवादास्पद पोस्ट पाए गए।”

उन्होंने बताया कि बुधवार को उसे गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए), 295 व 503 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी