राजस्थान में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
राजस्थान में पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी ने सोमवार को 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी थी.
जयपुर, 26 जनवरी: राजस्थान में पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी ने सोमवार को 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने शव कुंए में फेंक दिया था. Rajasthan Shocker: घर में सो रही लड़की को जबरन उठा ले गए दरिंदे, फिर खेत में किया गैंगरेप- भीलवाड़ा में दिव्यांग से दुष्कर्म.
उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने जब आरोपी नरपत सिंह (24) को पकड़ा तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जांच अधिकारी भोमाराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
उन्होंने बताया कि आरोपी नरपत सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर बुधवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पोक्सो) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.
उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी के माता-पिता से भी पूछताछ की गई और मामले में जांच जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2022 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

