Uttar Pradesh: फेसबुक पर दोस्ती कर ब्लैकमेल करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती को ब्लैकमेल करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 27 जनवरी : फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती को ब्लैकमेल करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया ने बुधवार को बताया कि एक युवती ने थाना ईकोटेक-3 में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ दिनों पहले गोंडा के रहने वाले कादिर खान उर्फ समीर से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी.
शिकायत के अनुसार, एक मुलाकात के दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा. यह भी पढ़ें : Jharkhand: संदिग्ध नकस्लियों ने चिचाकी और चौधरीबंध रेलवे स्टेशनों के बीच हावड़ा-नई दिल्ली लाइन ट्रैक के एक हिस्से को उड़ा दिया, देखें तस्वीरें
उन्होंने बताया कि युवती ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी.
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2022 01:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

