देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में 27 वर्षीय एक प्रवासी कामगार को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 18 अगस्त तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में 27 वर्षीय एक प्रवासी कामगार को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल जून महीने में हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़े | Ganpati Visarjan 2020: गणपति विर्जसन के लिए BMC ने shreeganeshvisarjan.com वेबसाइट लॉन्च की, ऐसे बुक करें ऑनलाइन स्लॉट.

पुलिस ने बताया कि ममले की जांच के दौरान पता चला कि मूल रूप से तेलंगाना के जगीतयाल जिले के रहने वाले पनयाला राजू ने सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट डाली थी। वह सऊदी अरब रहता है।

पुलिस द्वारा सोमवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, साइबर अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की और उसके खिलाफ ‘लुकआउट सुर्कलर’ जारी किया।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार में स्वास्थ राज्यमंत्री अतुल गर्ग कोरोना से संक्रमित.

विज्ञप्ति के मुताबिक 14 अगस्त को सऊदी अरब से लौटने पर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस ने कहा कि इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम मुंबई गई और उसे हिरासत में लेकर हैदराबाद आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\