देश की खबरें | जी20 सम्मेलन को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि बंदूकें और विस्फोटक लेकर एक ऑटो-रिक्शा प्रगति मैदान क्षेत्र की ओर जा रहा है, जहां जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भलस्वा डेयरी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का पता लगाया और उसे सार्वजनिक रूप से झूठी सूचना फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाहरी-उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल को टैग करते हुए शुक्रवार को कुलदीप साह नामक हैंडल से लिखा गया, “एक ऑटो-रिक्शा चालक बंदूकें और विस्फोटक लेकर प्रगति मैदान की ओर जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि इस पोस्ट के साथ एक ऑटो-रिक्शा की तस्वीर भी पोस्ट की गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि पोस्ट की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच की तो ऑटो एसएसएन पार्क के निवासी गुरमीत सिंह (50) के नाम पर पंजीकृत पाया गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा, “पते पर पहुंचने पर ऑटो चालक हरचरण सिंह (48) मिला, जिसने कहा कि वाहन उसके भाई के नाम पर पंजीकृत है और वह इसका इस्तेमाल चांदनी चौक इलाके में कपड़े की सामग्री ले जाने के लिए करता है। उसने कहा कि उसका ऑटो की पार्किंग को लेकर उसी गली में रहने वाले कुलदीप साह से विवाद चल रहा है।”

अधिकारी ने बताया कि सभी तथ्यों और ऑटो की गहनता से जांच की गई, जिसमें कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।

पुलिस ने कहा कि साह अपने घर पर मिला। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि जब ऑटो चालक ने उसके घर के बाहर वाहन पार्क किया तो उसने अपने हैंडल @कुलदीप साह से 'एक्स' पर पोस्ट कर दी।

पुलिस ने बताया कि उसने ऑटो चालक को वहां अपना वाहन खड़ा करने के लिए कई बार चेतावनी दी थी।

पुलिस ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वाले साह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जी20 शिखर सम्मेलन के स्थल पर बम की अफवाह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, दिल्ली पुलिस के भलस्वा डेयरी थाने की टीम ने आरोपी का पता लगाया और उसे सार्वजनिक रूप से झूठी सूचना फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज