एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश में लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

उत्तर प्रदेश में लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नोएडा, 11 नवंबर : उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की 13 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी कि इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला आशीष उर्फ चीनी घर में घुस गया, तथा उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. उन्होंने बताया कि लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया. यह भी पढ़ें : Bihar: ‘शराबबंदी’ वाले बिहार में शराब ने कई घर उजाड़े, खुशियां मातम में तब्दील

उन्होंने बताया कि लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).