एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बच्चे की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाले आठ वर्षीय बच्चे की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आज बाबू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | बच्चे की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 29 अगस्त उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाले आठ वर्षीय बच्चे की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आज बाबू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार आरोपी मृतक की बहन से शादी करना चाहता था और जब उसके परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया तो उसने कथित रूप से बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: दौरउ चांदपुर गांव में ग्राम प्रधान ने इस्लाम धर्म अपनाने की दी धमकी, मानसिक उत्पीड़न भी लगाया आरोप.

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि इस संबंध में गांव में रहने वाली सांत्वना सरकार ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसके आठ वर्षीय बेटे को बाबू नामक व्यक्ति घर से अगवा करके ले गया है तथा उसकी हत्या कर महामाया फ्लाईओवर के पास एक पानी के गड्ढे में उसके शव को छुपा दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज बच्चे की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े | Bank Holidays In September 2020: सितंबर महीने में पड़ रही हैं कई छुट्टियां, देखें RBI द्वारा जारी राज्यवार बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट.

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ जबरन शादी करना चाहता था इस पर परिजनों ने इंकार कर दिया । इस पर उसने बच्चे की हत्या करने की धमकी दी थी ।

उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).