एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 1572 बच्चों के माता-पिता में से किसी एक या दोनों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 1572 बच्चे अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों को गंवा चुके हैं. महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 1474 बच्चों के माता-पिता में से किसी एक की इस संक्रमण से मौत हुई है जबकि 98 बच्चों के मां-बाप दोनों की ही महामारी से मृत्यु हो गई है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 1572 बच्चों के माता-पिता में से किसी एक या दोनों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई, 27 मई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 1572 बच्चे अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों को गंवा चुके हैं. महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 1474 बच्चों के माता-पिता में से किसी एक की इस संक्रमण से मौत हुई है जबकि 98 बच्चों के मां-बाप दोनों की ही महामारी से मृत्यु हो गई है. उन्होंने कहा, ‘‘ 98 बच्चों में 10 को सरकार ने अपने संरक्षण में लिया है, क्योंकि अब उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं है.’’

अनाथ हो गये बच्चों का यह आंकड़ा जिलाधिकारियों के नेतृत्व वाले जिला कार्यबलों से मिली सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया. सरकार ने उन बच्चों की पहचान के लिए सभी 36 जिलों में 10 सदस्यीय कार्यबल गठित किया था जो इस महामारी के चलते अनाथ हो गये.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार जांच करे सेलिब्रिटियों ने कोविड-19 रोधी दवाएं कैसे खरीदी : बंबई उच्च् न्यायालय

कार्यबल इन बच्चों के आश्रय का इंतजाम करेगा और उनके गोद लिये जाने की प्रक्रिया का निरीक्षण करेगा ताकि वे तस्करी एवं शोषण का शिकार न हों.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).