देश की खबरें | दिल्ली में पायलट को लूटने वाले पांच गिरफ्तार लोगों में से एक कोविड-19 से संक्रमित, 10 पुलिसकर्मी पृथक-वास में भेजे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में आईआईटी फ्लाईओवर पर निजी एअरलाइन के एक पायलट को लूटने और मारपीट करने के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में से एक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

जियो

नयी दिल्ली, 12 जून दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में आईआईटी फ्लाईओवर पर निजी एअरलाइन के एक पायलट को लूटने और मारपीट करने के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में से एक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | शर्मनाक! मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना से मरे मरीज की जेब कटी, मोबाइल चोरी.

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान आरोपियों के संपर्क में आए लगभग दस पुलिसकर्मियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है।

संक्रमित पाए गए व्यक्ति को उसके दो सहयोगियों राहुल और आशीष के साथ नौ जून को गिरफ्तार किया गया था। दो दिन बाद, इस घटना में शामिल दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। कोविड-19 से संक्रमित पाए गए व्यक्ति को एम्स में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 202 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10 हजार के करीब पहुंचा: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दो और तीन जून की रात को संबंधित पायलट कैब में बैठकर फरीदाबाद से अपने कार्यालय इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए जा रहे थे कि तभी दोपहिया वाहनों पर सवार कुछ लोगों ने आईआईटी फ्लाईओवर पर कैब को रोका और पायलट से उनका बटुआ छीन लिया जिसमें 10,000 रुपये और अन्य आवश्यक दस्तावेज थे।

पुलिस ने बताया था कि लुटेरों ने हथियारों के दम पर पायलट को लूट लिया और चाकू से उन पर हमला भी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड