देश की खबरें | रोहित एकदिवसीय के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक: श्रीकांत

नयी दिल्ली, 30 जून भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्माचारी श्रीकांत ने कहा कि एकदिवसीय में बड़ी शतकीय पारी खेलने की क्षमता रोहित शर्मा को इस प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनाती है।

रोहित ने एकदिवसीय में 29 शतक लगाये है जिसमें से 11 बार वह 140 से अधिक रन बनाने में सफल रहे है।

यह भी पढ़े | ममता सरकार ने लोगों को सहायता पहुंचाने में किया भेदभाव- केन्द्रीय मंत्री मेघवाल : 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अपने समय में खुद आक्रामक सलामी बल्लेबाज रहे श्रीकांत ने कहा कि रोहित महानतम सलामी बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष तीन या पांच में रहेंगे।

श्रीकांत ने ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से कहा, ‘‘ मैं उसे विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक महान सलामी बल्लेबाज के रूप में गिनूंगा । रोहित शर्मा में सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह आसानी से बड़ी शतकीय पारी खेलते है या दोहरा शतक बनाते , जो आश्चर्यजनक है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: कोरोना का कोहराम जारी, बीएसएफ के 1,000 से अधिक जवान COVID-19 संक्रमित, 4 की हुई मौत.

भारत के लिए 43 टेस्ट और 146 एकदिवसीय खेलने वाले 60 साल के श्रीकांत ने कहा, ‘‘ एक दिवसीय मैच में अगर आप 150, 180 या 200 रन बना लेते है तो बस कल्पना कीजिए कि आप टीम को कहां ले जा रहे हैं। रोहित की यह महानता है।’’

तीस साल के रोहित ने 224 एकदिवसीय में 49.27 की औसत से 9115 रन बनाये है। इसमें 29 शतक और 43 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो विश्व रिकार्ड है।

उन्होंने 32 टेस्ट में 2141 रन बनाये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)