Coronavirus Updates: कोरोना का कोहराम जारी, बीएसएफ के 1,000 से अधिक जवान COVID-19 संक्रमित, 4 की हुई मौत
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में मंगलवार को कोरोनावायरस के 53 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमित जवानों का आंकड़ा 1,000 के पार हो गया. इस अर्धसैनिक इकाई में इसके साथ ही कुल मामले 1,018 हो गए हैं. मंगलवार को जारी किए गए नए आधिकारिक आंकड़े में, बीएसएफ में कुल 354 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। महामारी से उबरने वाले जवानों की संख्या अब 659 हो गई है.
नई दिल्ली, 30 जून. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में मंगलवार को कोरोनावायरस के 53 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमित जवानों का आंकड़ा 1,000 के पार हो गया. इस अर्धसैनिक इकाई में इसके साथ ही कुल मामले 1,018 हो गए हैं. मंगलवार को जारी किए गए नए आधिकारिक आंकड़े में, बीएसएफ में कुल 354 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। महामारी से उबरने वाले जवानों की संख्या अब 659 हो गई है.
अभी तक बीएसएफ के चार कर्मी की इस महामारी से मौत हो चुकी है, जबकि एक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, बाद में उन्हें कोरोना संक्रमित घोषित किया गया. बीते 24 घंटे की रिपोर्ट में 53 नए मामलों को दर्शाया गया है और इस दौरान चार लोग ठीक हुए हैं. यह भी पढ़ें-कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर बीएसएफ के 53 जवान कोविड-19 से संक्रमित, सक्रिय मामलो की संख्या 354 हुई
बीएसएफ ने मंगलवार को कहा कि सभी सक्रिय मरीजों का इलाज समर्पित कोविड हेल्थ केयर अस्पतालों में चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

