Naxals In Chhattisgarh: बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मंगलवार को एक नक्सली को मार गिराया तथा दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
बीजापुर, 18 अप्रैल: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मंगलवार को एक नक्सली को मार गिराया तथा दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में कचलावारी गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया तथा दो नक्सलियों को पकड़ लिया है. यह भी पढ़ें: Crowdfunding Case: SC ने क्राउडफंडिंग मामले में तृणमूल के गुजरात प्रवक्ता साकेत गोखले को जमानत दी
उन्होंने बताया कि नैमेड़ थाना क्षेत्र में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर रेडडी गांव स्थित शिविर से डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि दल जब आज सुबह लगभग आठ बजे कचलावारी गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. उनके अनुसार सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की तथा कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए.
वार्ष्णेय ने बताया पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को पकड़ लिया जबकि घटनास्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार एक नक्सली घायल है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

