देश की खबरें | नारायणपुर में एक नक्सली गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नारायणपुर, 15 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की आमदई एरिया कमेटी के अंतर्गत जनताना सरकार के अध्यक्ष दसरू कोर्राम (50) को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था तथा उसी दौरान जवानों ने घेराबंदी कर कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने कोर्राम के सिर पर कुल 20 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोर्राम पिछले 23 वर्षों से माओवादी संगठन में कार्यरत रहा है।
उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बारूदी सुरंग में विस्फोट समेत नारायणपुर जिले में 16 तथा दंतेवाड़ा जिले में एक मामला दर्ज है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

