देश की खबरें | टीआरपी फर्जीवाड़ा मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने ‘‘टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स’’ (टीआरपी) फर्जीवाड़ा मामले में नौवीं गिरफ्तारी की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 अक्टूबर मुंबई पुलिस ने ‘‘टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स’’ (टीआरपी) फर्जीवाड़ा मामले में नौवीं गिरफ्तारी की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने उपनगर चांदीवली निवासी हरीश कमलकार पाटिल (45) को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: मैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क ने एक यात्री को किया गिरफ्तार, यात्री से 27, 36, 659 रुपए मूल्य का 531.390 ग्राम सोना जब्त किया: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि पाटिल को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार किया गया। उनका नाम हंसा रिसर्च एजेंसी के पूर्व कर्मचारियों, रामजी शर्मा और दिनेश विश्वकर्मा से पूछताछ के दौरान सामने आया था।

उन्होंने बताया कि यह संदेह है कि पाटिल ने टीआरपी को फर्जी तरीके से बढ़ाने के लिये कुछ टीवी चैनलों से पैसे लिये थे।

यह भी पढ़े | Amarinder Singh on BJP: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने बीजेपी पर समाज को बांटने का लगाया आरोप.

जांच में यह खुलासा हुआ कि पाटिल और फरार आरोपी अभिषेक कोठावाले के बीच कुछ वित्तीय लेन-देन हुआ था। अभिषेक मैक्स मीडिया नाम से एक कंपनी चलाता है।

अधिकारी ने बताया कि पाटिल ने जांच शुरू होने के बाद शहर से भागने में अभिषेक की कथित तौर पर मदद की थी।

यह कथित टीआरपी घोटाला उस वक्त प्रकाश में आया था, जब ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के मार्फत पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि कुछ टीवी चैनल विज्ञापन देने वालों को लुभाने के लिये टीआरपी के आंकड़ों में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस