देश की खबरें | लुलु मॉल में अनधिकृत रूप से नमाज पढ़ने के आरोप में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लुलु मॉल परिसर में कथित तौर पर अनधिकृत रूप से नमाज पढ़ने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पिछले चार दिनों में इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लखनऊ, 23 जुलाई लुलु मॉल परिसर में कथित तौर पर अनधिकृत रूप से नमाज पढ़ने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पिछले चार दिनों में इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चौपटिया, लखनऊ के निवासी मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आदिल का नाम उन आरोपियों में शामिल था, जिन्होंने मॉल परिसर के अंदर बिना अनुमति के धार्मिक प्रार्थना की।

अधिकारी ने बताया कि घटना के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार लोगों में कोई भी मॉल का कर्मचारी नहीं है।

लुलु मॉल में नमाज अदा करते लोगों का एक वीडियो 13 जुलाई को सोशल मीडिया पर सामने आया था। एक हिंदू संगठन द्वारा लुलु मॉल परिसर में नमाज पर आपत्ति जताने और वहां हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति मांगने के बाद इस घटना ने विवाद खड़ा कर दिया।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कुछ सदस्यों ने 14 जुलाई को लुलु मॉल के गेट पर धरना दिया। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने का दावा करने वाले शिशिर चतुर्वेदी ने आरोप लगाया था कि एक विशेष समुदाय के लोगों को मॉल के अंदर पूजा करने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा था कि मॉल के अधिकारियों को हिंदुओं और अन्य धर्म के लोगों को भी मॉल के अंदर धार्मिक प्रार्थना करने की अनुमति देनी चाहिए।

लखनऊ में मॉल के महाप्रबंधक समीर वर्मा ने एक बयान में कहा था, ‘‘लुलु मॉल सभी धर्मों का सम्मान करता है। यहां किसी भी तरह के धार्मिक कार्य या प्रार्थना की अनुमति नहीं है।’’

स्थानीय पुलिस ने शहीद पथ स्थित मॉल के पास सुरक्षा बढ़ा दी है। इस महीने की शुरुआत में योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मॉल का उदघाटन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\