एजेंसी न्यूज

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, 54 नये मामले

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पाली में एक और संक्रमित की मौत हो गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 152 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 75 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 13 रोगियों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, 54 नये मामले
जियो

जयपुर, 22 मई राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के चार मामले सामने आने के बाद शुक्रवार भी एक रोगी की मौत का मामला सामने आया जिसके बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 152 हो गयी है। इस बीच आज 54 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 6,281 हो गयी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पाली में एक और संक्रमित की मौत हो गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 152 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 75 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 13 रोगियों की मौत हो चुकी है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नये मामले आए। इनमें कोटा में 17, डूंगरपुर में 14, जयपुर में 13, झुंझुनू में छह, अजमेर में दो व दौसा में एक नया मामला शामिल है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ- साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).