राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, 44 नए मामले दर्ज
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 219 हो गई है. इसके साथ ही संक्रमण के 44 नये मामले सामने सामने आए हैं जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10128 हो गयी. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
जयपुर, 6 जून: राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 219 हो गई है. इसके साथ ही संक्रमण के 44 नये मामले सामने सामने आए हैं जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10128 हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कोटा में एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई. इससे राज्य में मरने वालों की संख्या 219 हो गई है.
केवल जयपुर (Jaipur) में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 102 हो गया है जबकि जोधपुर में 20 और कोटा में 18 रोगियों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 10 रोगियों की भी यहां मौत हुई है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे. वहीं शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 44 नये मामले सामने आये है.
इनमें पाली में 14, चुरू में दस, जयपुर में नौ व कोटा में एक नया मामला भी शामिल है. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2020 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

