देश की खबरें | नीलांबुर उपचुनाव में तृणमूल चुनाव लड़ेगी या नहीं, इसकी घोषणा के लिए एक दिन और इंतजार करेंगे: अनवर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस की केरल इकाई के संयोजक पी वी अनवर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी नीलांबुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ेगी या नहीं, इस बारे में कोई घोषणा करने के लिए वह एक दिन और इंतजार करेंगे।
मलप्पुरम (केरल), 30 मई तृणमूल कांग्रेस की केरल इकाई के संयोजक पी वी अनवर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी नीलांबुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ेगी या नहीं, इस बारे में कोई घोषणा करने के लिए वह एक दिन और इंतजार करेंगे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनवर ने बताया कि उन्हें संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ), कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के कई वरिष्ठ नेताओं के फोन आए हैं, जिन्होंने उनसे कहा कि वह कोई भी घोषणा करने से पहले, एक दिन और इंतजार करें।
उन्होंने यह भी बताया कि कुछ धार्मिक और सामाजिक नेताओं ने भी यही सलाह दी है।
उन्होंने कहा, "चूंकि इन सभी वरिष्ठ नेताओं ने मुझसे एक दिन और इंतजार करने और फिलहाल कोई घोषणा न करने को कहा है, इसलिए जिस उद्देश्य से मैं पत्रकारों को संबोधित करने वाला था, उस पर आज चर्चा नहीं की जाएगी।"
अनवर ने कहा, "जब इतने सारे लोग मुझसे एक दिन और इंतजार करने को कह रहे हैं, तो मुझे उनका अनुरोध स्वीकार करना ही होगा। उनमें से कई मेरी मदद करना चाहते हैं। मैं उनके सामने एक छोटा व्यक्ति हूं। इसलिए, आज मैं जो कहना चाहता था, उसे मैं फिलहाल टाल रहा हूं।"
उन्होंने कहा, "मुझे एक सम्मानजनक समाधान की उम्मीद है।"
अनवर का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब एक दिन पहले उन्होंने केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन पर यह आरोप लगाया था कि वह उनके यूडीएफ में शामिल होने से रोकने की गुप्त योजना पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया था कि नीलांबुर उपचुनाव से पहले यूडीएफ में सहयोगी सदस्य के रूप में प्रवेश पाने की उनकी पार्टी की कोशिश के सामने सतीशन का रुख ही एकमात्र बाधा है।
सतीशन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यूडीएफ चाहता है कि अनवर केवल उनके उम्मीदवार का समर्थन करें, अन्य मुद्दों पर बाद में बातचीत हो सकती है।
नीलांबुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून को होना है।
यह उपचुनाव अनवर के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद हो रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

