देश की खबरें | यादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत के मामले में एक और गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता स्थित यादवपुर विश्वविद्यालय में पिछले दिनों कथित तौर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न के बाद स्नातक (प्रथम वर्ष) के एक छात्र की मौत के मामले में एक और पूर्व छात्र को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 20 अगस्त पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता स्थित यादवपुर विश्वविद्यालय में पिछले दिनों कथित तौर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न के बाद स्नातक (प्रथम वर्ष) के एक छात्र की मौत के मामले में एक और पूर्व छात्र को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पहले गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ के दौरान पूर्व छात्र का नाम सामने आया।
पुलिस ने शुक्रवार को भी इस मामले में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था, जबकि इससे पहले विश्वविद्यालय के नौ पूर्व और मौजूदा छात्रों को गिरफ्तार किया जा चुका था। ये सभी अब पुलिस हिरासत में हैं।
कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने मामले में गिरफ्तार किये गये यादवपुर विश्वविद्यालय के कुछ पूर्व और वर्तमान छात्रों से पूछताछ भी की है।
यादवपुर विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के 17-वर्षीय एक छात्र की नौ अगस्त की रात छात्रावास की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने रैगिंग के आरोप लगाए थे।
पुलिस ने छात्रावास में नौ अगस्त को हुई घटना की वास्तविकता का पता लगाने के लिए शुक्रवार को संबंधित दृश्य को दोबारा रूपांतरित किया था।
सड़सठ वर्ष पुराने इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने स्नातक छात्र की कथित रैगिंग और यौन उत्पीड़न संबंधी कई सवालों को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को एक विस्तृत रिपोर्ट भी भेजी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)