देश की खबरें | नोएडा में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस और वाहन चोरों के बीच सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया और उसका दूसरा साथी फरार हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा, तीन अगस्त नोएडा पुलिस और वाहन चोरों के बीच सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया और उसका दूसरा साथी फरार हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे थाना सेक्टर-24 पुलिस नोएडा स्टेडियम के पास जलवायु विहार के सामने जांच कर रही थी तभी सामने से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे। रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक बदमाश घायल हो गया, हालांकि उसका दूसरा साथी पीछे आ रही कार में बैठकर अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश की पहचान मेरठ के शाहरुख उर्फ चना के रूप में हुई है। पूछताछ में बदमाश ने बताया की वह कबूतर गिरोह (गुलफाम गिरोह) का सदस्य है। पूछताछ में उसने बताया कि वह वाहन चोरी के सैकड़ों वारदातों में शामिल था।

पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, फरार बदमाश परमजीत (पम्मी) की तलाश की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के मायापुरी का रहने वाला परमजीत उर्फ पम्मी दिखावे के लिए कबाड़ का व्यवसाय करता है। वह कबूतर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पम्मी शातिर वाहन चोरों के साथ मौके पर जाकर पहले गाड़ी की रेकी कर गाड़ी पसंद करता और बाद में उनसे गाड़ी चोरी करवा कर बेच देता।

उन्होंने बताया कि एक जुलाई को कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस ने कबूतर गिरोह के मुखिया गुलफाम को हारून, साजिद, यूसुफ और अमित के साथ गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\