एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आगरा में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात 12.50 बजे रूटीन जांच के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | आगरा में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा पकड़ा गया

आगरा, 19 अप्रैल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात 12.50 बजे रूटीन जांच के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया है, तीसरा बदमाश मौके से फरार हो गया ।

फतेहाबाद के पुलिस निरीक्षक आलोक सिंह ने इस बारे में बताया कि सोमवार देर रात रूटीन जांच के दौरान बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुये जवाबी गोली चलायी जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है । उन्होंने बताया कि उसकी पहचान राहुल के रूप में की गयी है और उसे जिला बदर किया जा चुक है ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक अन्य बदमाश बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अन्य मौके से फरार हो गया ।

सिंह ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है और आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).