Assam: असम में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक उग्रवादी जख्मी, छह गिरफ्तार
असम के कार्बी आंगलोंग ज़िले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक संदिग्ध उग्रवादी जख्मी हो गया और छह अन्य को पकड़ लिया गया.
गुवाहाटी, 24 अगस्त : असम के कार्बी आंगलोंग ज़िले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक संदिग्ध उग्रवादी जख्मी हो गया और छह अन्य को पकड़ लिया गया. विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि संदिग्ध उग्रवादी नव गठित समूह नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ कार्बी आंगलोंग से संबंधित हैं.
उन्होंने ट्विटर पर बताया, “ कार्बी आंगलोंग के सात लड़के इकट्ठे हुए, तीन पिस्तौल खरीदीं और एक नया संगठन शुरू किया... छह को पकड़ लिया गया है.” यह भी पढ़ें : भाजपा ने चार विधायकों को पाला बदलने के लिए 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश की: आप सांसद संजय सिंह
सिंह ने बताया कि समूह का सरगना पवित्र तेरोन पुलिस के साथ मुठभेड़ में जख्मी हुआ है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मुठभेड़ कब और कहां हुई थी. संपर्क करने पर कार्बी आंगलोंग ज़िले की पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई- को बताया कि अभियान अब भी चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

