देश की खबरें | सोशल मीडिया मंच पर युवतियों को परेशान करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया मंच पर युवतियों को कथित तौर पर परेशान करने के मामले में एक व्यक्ति को यहां उत्तम नगर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 फरवरी सोशल मीडिया मंच पर युवतियों को कथित तौर पर परेशान करने के मामले में एक व्यक्ति को यहां उत्तम नगर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रदीप शर्मा (32) उत्तम नगर के भगवती विहार का रहने वाला है और वह पेशे से “इंटीरियर डिजाइनर” है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 वर्षीय एक युवती की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी के पास महिला की निजी तस्वीरें और वीडियों थीं और वह उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा था।
उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शर्मा को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की शादी आठ साल पहले हुई थी और उसका एक बेटा भी है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से 50 से अधिक महिलाओं की नग्न तस्वीरें और वीडियो मिले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)