देश की खबरें | अशरफ के साले सद्दाम पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश के आरोप में फरार माफिया अतीक के भाई व पूर्व विधायक अशरफ के साले सद्दाम पर एक लाख रुपये के ईनाम रखा गया है।

बरेली (उप्र), 28 अप्रैल प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश के आरोप में फरार माफिया अतीक के भाई व पूर्व विधायक अशरफ के साले सद्दाम पर एक लाख रुपये के ईनाम रखा गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), बरेली जोन, पीसी मीना ने शुक्रवार को ईनाम की घोषणा की।

आईजी रेंज (पुलिस महानिरीक्षक) ने 17 अप्रैल को सद्दाम पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

एडीजी के निर्देश पर पुलिस सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

बरेली के क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि एडीजी बरेली जोन ने शुक्रवार को सद्दाम पर एक लाख का ईनाम घोषित किया है।

सद्दाम की गिरफ्तारी को लेकर उनके के नेतृत्व में एसआईटी और पुलिस की टीम बरेली से रवाना हो गई हैं। पुलिस टीम उसे खोजने में लगी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में रहने वाला सद्दाम बरेली के बिथरी चैनपुर और बारादरी थाना पुलिस की वांछित अपराधियों की सूची में है।

उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल की रात पत्रकारों के रूप में आए तीन हमलावरों ने मीडिया से बात करते हुए अतीक अहमद (60) और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय अतीक अहमद और अशरफ को जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू