नयी दिल्ली, 30 दिसंबर यहां विजय विहार इलाके में पानी की पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान कंक्रीट की सड़क का एक हिस्सा कथित रूप से धंस जाने से 25 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान हरेंद्र और घायल की पहचान सोनू (22), निवासी अलीगढ (उत्तर प्रदेश)के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार शाम की है। लाल क्वार्टर के पास पानी की पाइपलाइन ठीक करने के दौरान कंक्रीट की सड़क का एक हिस्सा और उन पर मिट्टी गिरने से दोनों मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां हरेंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि सोनू का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाह आचरण), 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण), 337 (जीवन को खतरे में डालने या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत विजय विहार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY