देश की खबरें | दिल्ली के वेलकम में चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं में एक की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकूबाजी की तीन अलग-अलग घटनाओं में एक ही कॉलोनी के 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि तीन लुटेरों ने इन वारदातों को अंजाम दिया।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकूबाजी की तीन अलग-अलग घटनाओं में एक ही कॉलोनी के 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि तीन लुटेरों ने इन वारदातों को अंजाम दिया।

पुलिस के कहा कि शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे से शनिवार रात एक बजे के बीच वेलकम थाने को चाकूबाजी की घटना से संबंधित तीन 'कॉल' प्राप्त हुईं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) जॉय टिर्की ने बताया कि वेलकम इलाके में स्थित जनता मजदूर कॉलोनी निवासी शेर मोहम्मद (25) के पेट में चाकू घोंप दिया। उन्होंने कहा कि शेर मोहम्मद ने किसी तरह एक घर में छिपकर उसने अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उसी कॉलोनी के गुरफान की पीठ पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली। टिर्की ने कहा कि चाकू हमले में गंभीर रूप से घायल गुरफान की मौत हो गई और उसका मोबाइल फोन लूट लिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उसी रात जनता मजदूर कॉलोनी के रहने वाले शारिक (22) की गर्दन पर भी चाकू से वार किया गया, हालांकि वह वहां से भागकर खुद को बचाने में कामयाब रहा।

उन्होंने कहा कि इन वारदात में कपिल चौधरी (25) और सोहेल (22) नामक दो हमलावरों को पकड़ लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि कपिल चौधरी का आपराधिक इतिहास है और उसे 2021 में हत्या के प्रयास तथा 2022 में चाकूबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह तीन महीने पहले जेल से छूटकर आया था।

उन्होंने कहा कि चौधरी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और खून से सना चाकू बरामद हुआ।

बाद में, तीसरे आरोपी समीर(19) को भी पकड़ लिया गया जो जनता कॉलोनी का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने एक साथ शराब पीने के दौरान कुछ लोगों को लूटने की योजना बनाई। उनके पास चाकू थे, जो उन्होंने हाल ही में बल्लीमारान इलाके से खरीदे थे।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 392 (डकैती), 397 (डकैती के दौरान घातक वार कर चोट पहुंचाना) और 34 (समान इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू