जींद, एक मार्च हरियाणा के जींद जिले के एक गांव के निकट कार और बाइक के बीच हुई भिडंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक व कार में सवार पांच लोगों समेत छह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि हाट तथा कारखाना गांव के बीच मंगलवार की दोपहर हुयी यह भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि कार तथा बाइक के परखचे उड़ गये ।
उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान मोहित (16) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सभी छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत नाजुक है ।
पुलिस ने बताया कि जिले के बडौदा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान ईश्वर के रूप में की गयी है । पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है ।
उन्होंने बताया कि जिले के जुलाना थाने के लिजवाना कलां गांव से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है ।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भिजवाया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY