एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इटावा में दो भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में एक की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के इटावा में दो भाइयों के बीच लंबे समय से जारी जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | इटावा में दो भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में एक की मौत, तीन घायल

इटावा (उप्र), आठ जुलाई उत्तर प्रदेश के इटावा में दो भाइयों के बीच लंबे समय से जारी जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार को टोडा गांव में हुई जहां 55 वर्षीय कृपाल सिंह और उनके छोटे भाई राम किशोर अपने दिवंगत पिता शिववीर सिंह की जमीन के बंटवारे को लेकर भिड़ गए।

शिववीर सिंह ने पहले अपनी 16 बीघा जमीन में से 12 बीघा जमीन अपने बेटों के बीच बराबर-बराबर बांट दी थी जबकि चार बीघा अपने पास रख ली थी।

पांच जून को शिववीर की मृत्यु के बाद बची जमीन के बंटवारे में ज्यादा हिस्से का दावा करने को लेकर सात जुलाई को दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह विवाद तब हिंसक हो गया जब कृपाल ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई राम किशोर पर डंडे से हमला कर दिया और राम किशोर ने कुल्हाड़ी से जवाबी हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि कृपाल सिंह के सिर पर चोट आने से वह मौके पर ही गिर पड़े। राम किशोर भी इस झड़प में घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि झड़प बढ़ने पर कृपाल की पत्नी और बेटा बीच-बचाव करने के लिए खेत में पहुंचे, लेकिन राम किशोर ने उन पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइंस थाना प्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कृपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).