विदेश की खबरें | यूक्रेन के ओडेसा में रूसी हमले में एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले सप्ताह से ही रूसी सैनिक दक्षिणी यूक्रेन में महत्वपूर्ण बंदरगाह ओडेसा के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए लगातार हमले कर रहे हैं। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
पिछले सप्ताह से ही रूसी सैनिक दक्षिणी यूक्रेन में महत्वपूर्ण बंदरगाह ओडेसा के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए लगातार हमले कर रहे हैं। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि विस्फोट में शहर के ऐतिहासिक गिरजाघर ‘ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल’ को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा। किपर ने बताया कि हमलों से छह आवासीय इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
रूस ने अपने कब्जे वाले क्षेत्रों को वापस लेने के यूक्रेन के प्रयासों के बीच सोमवार को अनाज की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण समझौते को रद्द कर दिया था जिसके बाद से वह अनाज निर्यात के प्रमुख केंद्र ओडेसा पर लगातार हमले कर रहा है।
ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल के पादरी एंड्री पालचुक ने कहा, ‘‘नुकसान बहुत बड़ा है, गिरजाघर का आधा हिस्सा अब छतविहीन है।’’
रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रूसी सेना ने ओडेसा में उन जगहों पर हमला किया ‘‘जहां रूस के खिलाफ आतंकवादी कृत्यों की तैयारी की जा रही थी।’’ मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले लंबी दूरी के सटीक हथियारों से किए गए और लक्षित स्थलों पर ‘‘भाड़े के विदेशी सैनिक’’ थे।
यूक्रेन के कृषि मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में रूसी सुरक्षाबलों के हमलों ने ओडेसा और पास के चोर्नोमोर्स्क में निर्यात सुविधाओं के महत्वपूर्ण हिस्सों को नष्ट कर दिया तथा 60,000 टन अनाज बर्बाद हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2023 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

