देश की खबरें | गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक कांवड़िये की मौत, एक अन्य घायल: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से हरिद्वार जा रहे 28 वर्षीय एक कांवड़िये की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम(हरियाणा), 23 जुलाई गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से हरिद्वार जा रहे 28 वर्षीय एक कांवड़िये की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दोनों कांवड़िये उत्तराखंड से गंगा जल लाने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यह घटना फर्रुखनगर क्षेत्र के खेरा गांव के पास हुई जब दोनों कांवड़िये अपने वाहन को बारिश से बचाने की व्यवस्था कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गुड़गांव जिले के फर्रुखनगर तहसील स्थित बिरहेड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

घायल कांवड़िये ललित ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है, ''मैं और कृष्ण सड़क के किनारे थे जब खेड़ा गांव की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने हमें टक्कर मार दी, जिससे कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया और हम उसे गुरुग्राम के सिविल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।''

घटना के सिलसिले में फर्रुखनगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जांच अधिकारी एवं सहायक पुलिस उप-निरीक्षक मनजीत सिंह ने कहा, ''हमने आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\