एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अपने जीवनकाल में दो में से एक व्यक्ति कैंसर से पीड़ित होता है, क्या हैं कारण और इसका उपचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईस्ट एंग्लिया (ब्रिटेन), 24 मार्च (द कन्वरसेशन) वेल्स की राजकुमारी ने अपने स्वास्थ्य के बारे में लगाई जा रही अटकलों को दूर करने के लिए 22 मार्च को एक मार्मिक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि जनवरी में लंदन के एक अस्पताल में पेट की बड़ी सर्जरी के उपरांत किए गए परीक्षणों के बाद उन्हें कैंसर का पता चला था।

विदेश की खबरें | अपने जीवनकाल में दो में से एक व्यक्ति कैंसर से पीड़ित होता है, क्या हैं कारण और इसका उपचार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ईस्ट एंग्लिया (ब्रिटेन), 24 मार्च (द कन्वरसेशन) वेल्स की राजकुमारी ने अपने स्वास्थ्य के बारे में लगाई जा रही अटकलों को दूर करने के लिए 22 मार्च को एक मार्मिक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि जनवरी में लंदन के एक अस्पताल में पेट की बड़ी सर्जरी के उपरांत किए गए परीक्षणों के बाद उन्हें कैंसर का पता चला था।

राजकुमारी कैथरीन ने बताया कि वह ‘‘निवारक कीमोथेरेपी’’ का सहारा ले रही थीं, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि उनकी सर्जरी सफल रही है। उनका कहना है कि वह बेहतर महसूस कर रही हैं और उनके स्वास्थ्य में हर दिन सुधार हो रहा है।

यह संदेश हाल के सप्ताहों में शाही परिवार के किसी सदस्य के कैंसर से पीड़ित होने के संबंध में दूसरी घोषणा थी। पांच फरवरी को, बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी किया कि महाराजा चार्ल्स तृतीय के कैंसर के एक अज्ञात रूप से ग्रसित होने का पता चला है।

बयान में स्पष्ट किया गया कि चार्ल्स का मौजूदा समय में बढ़ी हुई पौरुष ग्रंथी संबंधी समस्या का उपचार किया जा रहा है।

महाराजा ने उपचार के दौरान अपने सभी सार्वजनिक कर्तव्यों को स्थगित कर दिया लेकिन वह ‘‘राष्ट्र के प्रमुख के तौर पर अपनी संवैधानिक भूमिका को निभा रहे हैं।’’

कैंसर दुनियाभर में मौत का प्रमुख कारण है। दो में से एक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में किसी न किसी प्रकार के कैंसर होने की आशंका रहेगी, इसलिए यह स्थिति लगभग हर परिवार को प्रभावित करेगी।

हालांकि, कई कैंसर ठीक हो सकते हैं यदि स्थिति का शीघ्र पता लगाया जाए और प्रभावी ढंग से इलाज किया जाए, जैसा कि महाराजा के मामले में प्रतीत होता है।

कैंसर क्या है?

हमारा शरीर 100 अरब से अधिक कोशिकाओं से बना है और कैंसर आमतौर पर कोशिकाओं के एक छोटे समूह या यहां तक कि एक कोशिका में परिवर्तन के साथ शुरू होता है।

कुल मिलाकर, 200 से अधिक प्रकार के कैंसर हैं, लेकिन सभी प्रत्येक कोशिका के भीतर मौजूद डीएनए में उत्परिवर्तन से शुरू होते हैं।

उत्परिवर्तन वास्तव में क्या होते हैं?

अपने डीएनए को एक बड़ी ‘रेसिपी बुक’ मानें और अपने जीन को विभिन्न व्यंजन बनाने के लिए अलग-अलग व्यंजनों के रूप में सोचें। उत्परिवर्तन इस ‘रेसिपी’ में धब्बे या गायब शब्द हैं जिसके परिणामस्वरूप मिश्रण में मुख्य सामग्री नहीं जोड़ी जा सकती है।

कैंसर के प्रकार या जिस कोशिका से यह विकसित होता है, उसके बावजूद, हमारे जीन में उत्परिवर्तन के परिणामस्वरूप कोशिका इसके निर्देशों को नहीं समझ पाती है।

विभाजित होने पर ये उत्परिवर्तन संयोग से हो सकते हैं, लेकिन धूम्रपान, शराब पीने और निष्क्रियता जैसी जीवनशैली का भी परिणाम हो सकते हैं।

शोध में पाया गया है कि एक सामान्य कोशिका को कैंसर कोशिका में बदलने के लिए, आमतौर पर 1-10 तक विभिन्न उत्परिवर्तन की आवश्यकता होती है।

कैंसर का उपचार कैसे होता है?

कैंसर के उपचार के विकल्प कई कारकों पर निर्भर करते हैं, जिसमें आपका कैंसर कहां है, कितना बड़ा है और क्या यह शरीर के अन्य भागों में फैल गया है, यह मायने रखता है। कैंसर के मुख्य उपचारों में सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी शामिल हैं।

पिछले 50 वर्षों में कैंसर अनुसंधान को लेकर हुए बेहतर कार्यों के कारण जीवित रहने की दर में काफी सुधार हुआ है। कैंसर ठीक होना विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि उम्र (40 वर्ष से कम उम्र के लोगों में जीवित रहने की अधिक संभावना होती है), समग्र स्वास्थ्य और परिवार में इस बीमारी का इतिहास आदि।

(द कन्वरसेशन) शफीक रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).