एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक अति वांछित आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर, 15 दिसंबर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक अति वांछित आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम के ‘ए+’ श्रेणी का एक आतंकवादी मारा गया है।’’

उन्होंने बताया कि मारा गया आतंकवादी 2018 में शोपियां के जेनापुरा में हुए हमले सहित कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। जेनापुरा में हुए हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे।

उन्होंने कहा कि पुलवामा के उजरमपाथरी गांव में एक आतंकवादी की मौजूदगी के संबंध में एक गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने 14 दिसंबर और 15 दिसंबर की दरम्यानी रात में इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही आतंकवादी की मौजूदगी का पता चला, उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। उसने संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।’’

इसमें कहा गया है कि मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का एक सदस्य मारा गया, जिसकी पहचान शोपियां के हेफ-श्रीमल निवासी फिरोज अहमद डार के रूप में हुई है।

बयान में कहा गया है, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए आतंकवादी को ‘ए+’ श्रेणी में रखा गया था और वह सुरक्षा बलों पर हमले और आम नागरिकों पर अत्याचार सहित कई आतंकवादी अपराध मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा था।’’ इसमें कहा गया है कि डार 2017 से सक्रिय था।

मारा गया आतंकवादी फरवरी, 2019 में एक लड़की इशरत मुनीर की हत्या में भी शामिल था।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि डार एक गैर-स्थानीय मजदूर, पंजाब के फाजिला निवासी चरणजीत की हत्या में शामिल था। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी के कब्जे से एक ए के राइफल और तीन मैगजीन सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).