एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कार के खाई में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, 14 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीकुंड के समीप बुधवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गयी जबकि 14 अन्य घायल हो गए ।

देश की खबरें | कार के खाई में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, 14 घायल

रुद्रप्रयाग, 25 सितंबर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीकुंड के समीप बुधवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गयी जबकि 14 अन्य घायल हो गए ।

पुलिस ने बताया कि सुबह दस बजे हुए हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमों ने बचाव एवं राहत कार्य चलाया ।

आठ घायलों को उपचार के लिए सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि गंभीर रूप से घायल छह अन्य को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया ।

हादसे के समय वाहन में 15 श्रद्धालु सवार थे जिनमें से एक का शव बाद में खोजबीन के दौरान मुनकटिया के पास मंदाकिनी नदी से बरामद किया गया ।

मृतक की पहचान कोलकाता निवासी सुनील दास (68) के रूप में हुई ।

श्रद्धालुओं में से 10 कोलकाता के रहने वाले हैं जबकि चार अन्य उत्तर प्रदेश के अयोध्या तथा एक दिल्ली का रहने वाला है । ये सभी केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).