एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हैदराबाद में ‘हिट-एंड-रन’ की घटना में एक की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हैदराबाद में ‘हिट-एंड-रन’ की घटना में एक की मौत, दो घायल

हैदराबाद, 25 जनवरी हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात 1:15 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की तत्काल मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायल हुए दोनों लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

तीनों व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर थे और फुटपाथ पर सो रहे थे।

शनिवार शाम तक की जांच के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि कार में दो व्यक्ति सवार थे।

फिल्म उद्योग में काम करने वाले ये दोनों व्यक्ति अपने एक दोस्त को पब से लेने के लिए जुबली हिल्स जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद फिल्म उद्योग से जुड़े दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन उन्हें तथा कार मालिक को पकड़ लिया गया। कार का मालिक दुर्घटना के समय उसमें मौजूद नहीं था।

पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने की प्रक्रिया चल रही है कि चालक शराब के नशे में था या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).