देश की खबरें | दिल्ली में 10 मिनट के भीतर हुई गोलीबारी की दो घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 10 मिनट के भीतर तीन लोगों द्वारा की गई गोलीबारी की दो घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 10 मिनट के भीतर तीन लोगों द्वारा की गई गोलीबारी की दो घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपियों ने सबसे पहले वेलकम के कबीर नगर में आधी रात करीब एक बजे एक व्यक्ति पर गोली चलाई तथा उसकी स्कूटी लूट ली और उस पर सवार होकर ज्योति नगर में एक स्थान पर पहुंचे जहां उन्होंने एक घर पर गोलीबारी की।

पहली घटना में गोली लगने से घायल हुए नदीम उर्फ ​​बॉबी और शाहनवाज को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि नदीम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शाहनवाज का इलाज किया जा रहा है।

दूसरी घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) राकेश पावरिया ने बताया कि तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया है जिनकी उम्र 16 तथा 17 वर्ष है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि उसे सबसे पहले कबीर नगर में गोलीबारी की सूचना मिली और वहां जब एक टीम भेजी गई तो सड़क किनारे तीन कारतूस और एक मोटरसाइकिल पड़ी मिली।

जब पुलिस ने इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि मोटरसाइकिल आरोपियों की थी, जिन्होंने उसे वहीं छोड़ दिया और पीड़ितों में से एक की स्कूटी लेकर भाग गए।

इस बीच, रात करीब एक बजकर 26 मिनट पर ज्योति नगर इलाके से एक और पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि स्कूटी पर सवार तीन लोगों ने एक घर पर गोलीबारी की है।

राहुल नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया कि आरोपी दोपहिया वाहन पर आए और उसके घर पर गोलीबारी की। मौके पर सात कारतूस मिले।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को बाद में उसी क्षेत्र से पकड़ लिया गया।

ऐसा संदेह है कि आरोपियों का नदीम के साथ 10,000 रुपये को लेकर विवाद था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नदीम को रुपये लौटा दिए, लेकिन उसने उन्हें धमकाया और ब्याज देने के लिए दबाव बनाया।

उन्होंने नदीम को निशाना बनाया, लेकिन पास में खड़े शाहनवाज के पैर में भी गोली लग गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने यह भी कबूल किया है कि उन्होंने क्षेत्र के एक अपराधी के कहने पर ज्योति नगर में राहुल के घर पर गोलीबारी की थी।

दूसरी गोलीबारी की घटना का सीसीटीवी कैमरा फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आरोपी घर के पास पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के सही कारणों का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

वेलकम थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और ज्योति नगर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\