विदेश की खबरें | क्यूबा के तेल भंडारण केंद्र में आग लगने से एक की मौत, 17 लापता, 121 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऊर्जा और खनन मंत्रालय ने ट्वीट किया, “दमकलकर्मी और अन्य अधिकारी शनिवार को भी मतंजस तेल भंडारण में आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।”

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ऊर्जा और खनन मंत्रालय ने ट्वीट किया, “दमकलकर्मी और अन्य अधिकारी शनिवार को भी मतंजस तेल भंडारण में आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।”

अधिकारियों ने बताया कि करीब 800 लोगों को डबरोक इलाके से सुरक्षित निकाला गया है।

क्यूबा सरकार के मुताबिक, उसने तेल क्षेत्र में अनुभव रखने वाले ''मित्र देशों'' के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से मदद मांगी थी। उप-विदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो ने कहा कि बाइडन सरकार ने आग बुझाने के लिए तकनीकी मदद की पेशकश की थी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''उचित समन्वय से जुड़ा प्रस्ताव विशेषज्ञों के हाथ में है।'' कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने मेक्सिको, वेनेजुएला, रूस, निकारागुआ, अर्जेंटीना और चिली को उनकी मदद की पेशकश के लिए धन्यवाद दिया। मेक्सिको से मदद के लिए एक विमान शनिवार रात हवाना पहुंचा।

आधिकारिक ''क्यूबा समाचार एजेंसी'' के मुताबिक, एक तेल टैंक पर बिजली गिरने के बाद भंडारण केंद्र में आग लगी और अन्य टैंक तक फैल गई।

सेना के हेलीकॉप्टरों ने आग बुझाने के लिए जैसे ही पानी का छिड़काव किया, काले धुएं का घना गुबार उठा और सौ किलोमीटर के दायरे में फैल गया।

क्यूबा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 121 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।

‘'रिपब्लिक ऑफ प्रेसीडेंसी'’ ने कहा कि लापता 17 लोग अग्निशामक थे, जो आग को फैलने से रोकने के लिए निकटतम क्षेत्र में थे।''

शनिवार रात स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया था कि एक शव बरामद हुआ है और अधिकारी मृत की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान